Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में पहली बार जिला स्तरीय पच्चीसी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,,बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने लिया भाग

देवास में पहली बार जिला स्तरीय पच्चीसी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,,
बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने लिया भाग
देवास। पारंपरिक खेल पच्चीसी को बढ़ावा देने एवं जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से देवास जिला पच्चीसी गेम एसोसिएशन द्वारा प्रथम देवास जिला स्तरीय पच्चीसी प्रतियोगिता का आयोजन प्रमिला राजे परिसर, देवास में किया गया। प्रतियोगिता में देवास जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, एकाग्रता, रणनीति एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त यशवंत डागोरा, मध्यप्रदेश पच्चीसी गेम एसोसिएशन के सचिव कपिल व्यास, देवास जिला पच्चीसी गेम एसोसिएशन उपाध्यक्ष रितु व्यास, सचिव शिव प्रजापत, संयुक्त सचिव विवेक बंजारे, कोषाध्यक्ष रोशनी चौधरी एवं तकनीकी निदेशक प्रवीण ढोबले, आभा फाउंडेशन से आशीष राठौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में देवास जिले के अलग-अलग विद्यालयों से बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को पच्चीसी जैसे पारंपरिक खेल से जोड़ने तथा जिले की नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया गया।
निर्णायक मंडल एवं तकनीकी टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्णायक एवं तकनीकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसमें करिश्मा सोलंकी, जानवी देवड़ा, रौनक यादव, अनुष्का चौधरी, दर्शना बालोदिया, संजना अहीरवाल, प्रेरणा पटेल, फैजान शेख, राहुल भिलाला, निलेश मालवीय, एवं शोभित शर्मा, यश बंजारे सहित पूरी टीम ने प्रतियोगिता के संचालन एवं निर्णायक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का आगामी राज्य स्तरीय पच्चीसी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी आगे होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देवास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी समय में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर मध्यप्रदेश पच्चीसी गेम एसोसिएशन के सचिव कपिल व्यास ने सभी खिलाड़ियों, विद्यालयों, निर्णायक मंडल, आयोजक टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
देवास जिला पच्चीसी गेम एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता को खिलाड़ियों, विद्यालयों एवं खेलप्रेमियों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला। यह जानकारी देवास जिला पच्चीसी गेम  एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विवेक बंजारे ने दी ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...