मोहम्मद जैद ने जूडो में जीता गोल्ड मेडल
देवास। मियां मोहसिन अखाड़े के उस्ताद सम्मू पहलवान के शिष्य मोहम्मद ज़ैद पिता हाजी जाकीर खान ने आरजीपीवी यूनिवर्सिटी स्टेट जूडो टूनामेंट में 24 अक्टूबर को गोल्ड मेडल हासिल किया। ये टूनामेंट भोपाल के लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित हुआ था। मोहम्मद जैद की उपलब्धि पर विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व सभापति अंसार भाई, शौकत हुसैन, विजय पंडित, पार्षद प्रतिनिधि आबिद खान, पार्षद बाली घोसी, मियां मोहसीन अखाडे के सम्मू उस्ताद, स्पोर्ट कोच दिलीप महाजन, गफूर ठेकेदार, नईम पहलवान, लियाकत हुसैन मिलन, गुरू चरण पहलवान, संजय पानसरे, भेरू पहलवान, साबिर उस्ताद, शकील उस्ताद, अजय राणा, डेनी पहलवान, गब्बर कुरेशी सदर आदि ने बधाई दी।

0 Comments