Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शारदीय गरबा उत्सव द्वारा गंगा पैराडाइज मैरिज गार्डन में भव्य गरबा व शरद पूर्णिमा महोत्सव

शारदीय गरबा उत्सव द्वारा गंगा पैराडाइज मैरिज गार्डन में भव्य गरबा व शरद पूर्णिमा महोत्सव
देवास। 27 अक्टूबर को  गंगा पैराडाइज मैरिज गार्डन में भव्य गरबा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष (एबीकेएम) अनुपमा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यह उत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में पधारे सर्व-समाज जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक गरबा प्रस्तुत किया, जिससे पूरा प्रांगण आनंदित हो उठा।  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नव युग उत्सव समिति जयप्रकाश नगर में विगत 16 वर्षों से गरबे का प्रशिक्षण करने वाली रेणु खरे के गरबा ग्रुप की बेहतरीन प्रस्तुतियां और उनके द्वारा हाथों में दीप लेकर की गई मनमोहक बंगाली वेश-भूषा के साथ काली आरती रही, जिसने पूरे माहौल में समा बांध दिया। इसके साथ ही, मंच का कुशल और अनूठा संचालन सुधा पाटीदार द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी शानदार एंकरिंग, बीच-बीच में कविता और शायरी से सभी का मन मोह लिया। उत्सव के दौरान उपस्थित सभी गरबा समूहों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, महिलाओं के लिए आयोजित विशेष गतिविधियों में विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में शरद पूर्णिमा की परंपरा के अनुसार सभी को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस सफल आयोजन में सभी सहयोगियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...