चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकरियों से ली प्रगति रिपोर्ट,,
कार्य में प्रगति नहीं होने व समय पर जानकारी नहीं देने पर अधिकारियों पर आयुक्त हुए नाराजदेवास। समयावधि पत्रों व सीएम हेल्पलाईन् व शासन को भेजे जाने वाली जानकारियों को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ निगम बैठक हॉल में समीक्षा की। पीएम स्वनिधि, अनुग्रह सहायता, क्रेडिट कार्ड श्रमयोगी मानधन योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरण को लेकर किये जा रहे कार्य में प्रोग्रेस नहीं होने तथा 25 हजार से 50 हजार तक की राशि के लाभ दिये जाने वाले पेंडिंग केसों को शीघ्र पूर्ण करने व क्रेडिट कार्ड के आवेदन बढ़ाने के निर्देश दिये।
आवारा मवेशी को पकड़कर गौ शाला छोड़ने की जानकारी ली वहीं श्वानों को लेकर उनका एबीसी करने तथा एबीसी सेन्टर की भी जानकारी ली। ऐसे पशुपालक जिन्होने पालतू गोवंश को सड़कों पर विचरण हेतु छोड़ते हैं के विरुद्ध चालानी कार्रवाही एवं अर्थ दण्ड किये जाने के निर्देश आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को दिये।
होटल रेस्टोरेन्ट शेष बचे मैरिज गार्डनों के खातों में सुधार कर तथा कम्पाउडिंग के कार्य में प्रगति नहीं होने से आयुुक्त ने सभी उपयत्रिंयों को अपने वार्डों सें कम्पाडिंग के केस बढ़ाने के निर्देश दिये। सम्पत्किर की राशि जमा कराने के निर्देश उपायुक्त श्री पटेल को दिये। अपेक्षित वसूली को लेकर जीरो रसीद एवं वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने रिडेन्सीफिकेशन के अन्तर्गत किये जा रहे निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्यों में इलेक्ट्रिक बिजली के पोल,डीपी इत्यादि कार्य में प्रगति नहीं होने से तथा प्रोजेक्ट को लेकर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यपालन यंत्री इन्दुप्रभा भारती एवं सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को निर्देशित करते हुए संबंधित ठेकेदार से शीघ्र कार्य कराने के निर्देश दिये वहीं एम.आर.13 के टेण्डर में जो कार्य सुनिश्चित किया गया है उसी के साथ पोल शिफ्टिंग व पुलिया निर्माण का कार्य कराने हेतु कहा।
आयुक्त ने तीनों एच.टी.पी. के ट्रिटेड पानी के उपयोग को लेकर कार्यपालन यंत्री इन्दूप्रभा भारती, उद्यान प्रभारी एवं सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को गार्डनों एवं डिवाईडरों व सड़क निर्माण में पानी का उपयोग करने तथा निर्माण कार्य में उपयोग किये जाने हेतु ठेकेदार कम्पनी को राशि 50 रू. की रासीद कटवाकर ट्रिटेड पानी के पांच हजार लीटर पानी की क्षमता के टेंकर प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये।
एम.जी रोड़ की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार को दी गई समयावधि में कार्य कराने के निर्देश संबंधित उपयंत्री को दिये। साथ ही धीमी गति से कार्य करने पर सूचना पत्र दिये जाने हेतु कहा। ठेकेदार अथवा कार्य कर रही कम्पनी के द्वारा कार्य के दौरान पीने के पानी की लाईन अथवा सड़क, चेम्बर आदि को क्षति पंहुचाने पर ठेकेदार के विरुद्ध भारी पेनल्टी लगाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री को दिये।
सांसद एवं विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद निधि से किये जाने वाले निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य में विलम्ब एवं लापरवाही करने पर टेण्डर की राशि राजसात कर संबंधित ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री को इन्दूप्रभा भारती को दिये।
सीएम हेल्पलाईन् एवं समयावधि पत्रों का निराकरण समय से करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये।

0 Comments