Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सहयोग का दीपक जलाते रहिए महेश सोनी

सहयोग का दीपक जलाते रहिए महेश सोनी 


देवास। दीपावली भारतीय संस्कृति का सबसे अनूठा त्यौहार है। दीपावली का नाम सुनते ही मन में उल्लास और उमंग छा जाती है। प्रकाश का यह पावन पर्व हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। दीपावली से हम सबको यही संदेश मिलता है कि जीवन में हमेशा चिराग सी तासीर बनाए रखना चाहिए। हम जहां भी कार्य करते हैं चाहे वह घर हो परिवार हो व्यापार हो या नौकरी हो, हमें अपना दृष्टिकोण व्यापक रखना चाहिए। हमसे दूसरों के हित के लिए जितना हो सके जरूर करना चाहिए। एक छोटा सा दीपक बहुत बड़े क्षेत्र में प्रकाश नहीं फैला सकता, लेकिन उसे छोटे से दिए से हजारों छोटे दिए और जलाये जा सकते हैं। इसलिए जीवन में प्रयत्न करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आपसे जितना भी बने एक दूसरे का सहयोग कीजिए क्योंकि समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके जीवन में आपके छोटे से सहयोग से प्रकाश हो सकता है। आपके छोटे-छोटे नेक कार्य एक बड़ा बदलाव लाते हैं। भारतीय संस्कृति के त्योहार हमें यही संदेश देते हैं की सभी को मिलजुल कर, सबको अपने साथ लेकर आगे बढ़ना है। नेक कार्य करने के जीवन में जब भी अवसर मिले उसका भरपूर उपयोग करना चाहिए, क्योंकि प्रकृति और ईश्वर भी हर किसी को नेक कार्य करने के लिए नहीं चुनती। यदि आपको जिंदगी में कभी भी नेक कार्य करने का मौका मिले तो उसे तुरंत कीजिए।
थोड़ा सा सहयोग करने से जो खुशी मिलती है उसे धन से नहीं तोला जा सकता ,उससे अपार आनंद मिलता है। आधुनिकीकरण की दौड़ में त्योहार मनाने के तरीके बदले हैं, लेकिन यदि आपके मन में उसे छोटे से मिट्टी के दीपक के समान प्रकाश की ऊर्जा प्रज्वलित है तो आप उस प्रकाश से अन्य लोगों के जीवन के अंधकार को दूर कीजिए।
अपने आसपास के उस घर में जरूर खुशी दीजिए जहां पर इसकी जरूरत है। आपका छोटा सा प्रयास किसी के परिवार की खुशी बन सकता है इसे जरूर कीजिए।
इस अवसर पर हम सभी संकल्प ले कि हम दीपावली के अवसर पर आसपास के घरों में भी दीपावली की खुशी का प्रकाश फैलाएंगे। यही सच्ची दीपावली होगी।
 दीपावली के इस पावन पर्व पर सभी पाठकों को  अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि एवं आनंद हो। सभी को शुभ दीपावली।



महेश सोनी प्रधानाध्यापक (राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर) शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी देवास

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...