Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले जय मीणा एवं कोच सुरेश सांगते का हिन्द फौज ने किया भव्य सम्मान,,शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट कर दिया देशभक्ति और खेल भावना का संदेश

एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले जय मीणा एवं कोच सुरेश सांगते का हिन्द फौज ने किया भव्य सम्मान,,

शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट कर दिया देशभक्ति और खेल भावना का संदेश

देवास। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में 20वें एशियन गेम्स आइची-नागोया 2026 में कांस्य पदक जीतने वाले देवास के लाल जय मीणा एवं उनके कोच सुरेश सांगते का हिन्द फौज, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश तथा विभिन्न खेल संघों की ओर से भव्य सम्मान किया गया। दोनों को साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित करने के साथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह का चित्र भेंट कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि समारोह में खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी सेना गाड़ारिया, जावेद पठान पम्मी, देवास खेल जगत के भीष्म पितामह राधेश्याम सोलंकी, देवास जिला क्रिकेट संघ के अरुण रघुवंशी, पैरा एथलेटिक्स संघ की नालिली कालेलकर, मास्टर एथलेटिक्स संघ के रवि अग्रवाल, थ्रो बॉल संघ की प्रतिभा गेलोदिया, कोच रीना पटेल, स्विमिंग संघ के ओम प्रकाश जगावत, चामुण्डा क्रिकेट क्लब के ऋषभ रघुवंशी, गोल्ड शटल फ्लाई बैडमिंटन अकादमी के अर्जुन सिंह, प्रो प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी के आशीष, देवास स्पोर्ट्स क्रिकेट कोच मुकेश सिंह सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिन्द फौज संचालक कुमेर सिंह वर्मा, प्रशिक्षक संचालक ताषिन शेख, एथलेटिक प्रशिक्षण संचालक सृजनिका लोखंडे, क्रिकेट संचालक सोहन सिंह दरबार, सोहन सिंह चौहान, ओम गुरूप, राजेश सोलंकी, कुदूश शेख, शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल, सुरेश शर्मा, दीपिका बोरीवाल, रक्तदान संचालक सीमा गिरी, विकास गिरी, योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, एथलेटिक प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, एथलेटिक संचालक अजय दायमा एवं आरती दायमा सहित हिन्द फौज के पदाधिकारी मौजूद रहे। जय मीणा ने कहा कि यह पदक देवास और देश को समर्पित है। खेल के साथ देशभक्ति भी जरूरी है तथा युवाओं को शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलना चाहिए। हिन्द फौज पदाधिकारियों ने भी कहा कि युवाओं में खेल भावना के साथ देशभक्ति की भावना का विकास जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने किया तथा आभार खेल विभाग से यशवंत डागोरा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...