सेवा और संवेदना : दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ मनाया जन्मोत्सव,,
लायंस क्लब की पहल पर केक, फल और क्रैकर्स वितरित, सोलर पैनल के लिए मदद का आश्वासन
देवास। लायंस क्लब द्वारा आज सेवा गतिविधि के तहत दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं। क्लब अध्यक्ष संगीता गोयल की बेटी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों को क्रैकर्स, केक और फल वितरित किए गए। लायन शकुंतला बलवानी की ओर से बच्चों को केक और स्पेशल टॉफी दी गई।
इस अवसर पर दिव्यांग स्कूल में सोलर पैनल लगाने के लिए सहयोग मांगा गया, जिस पर क्लब ने यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।
आज की सेवा गतिविधि में विशेष रूप से पधारे सेकंड डिस्ट्रिक्ट वाइज गवर्नर लायन आर. के. सोडाणी जी और रीजन 7 के चेयरपर्सन लायन औसाफ कुरैशी जी का विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
सेवा गतिविधि में पूर्व महापौर ला. रेखा वर्मा, क्लब अध्यक्ष संगीता गोयल, सचिव मोनिका राणा, कोषाध्यक्ष नेहा छाबड़िया, प्रथम उपाध्यक्ष तरुण जाट, चार्टर अध्यक्ष लायन सफिया कुरैशी, सुषमा अरोड़ा, हिना राठौर, कल्पना ठाकुर, शकुंतला बलवानी जी, अनीता भाटिया, सपना सिंह, ज्योति सिंह, डॉ. मनीषा बापना, बबीता सहगल, सुनीता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल उपस्थित रहीं।

0 Comments