देवास कॉरपोरेशन एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न
देवास। देवास कॉरपोरेशन एथलेटिक्स संगठन की मीटिंग संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें संगठन के कार्यों में 6 अक्टूबर 2026 को अंडर 14, अंडर 16 जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है इसके लिए पुलिस परेड ग्राउंड स्थल देवास को चयनित किया गया है। मीटिंग में संगठन द्वारा छात्र-छात्राओं के खेल के प्रति भविष्य और संभावनाओं को लेकर गहन मंथन किया गया। 6 अक्टूबर को चयनित खिलाड़ी 11 नवंबर को हैदराबाद तेलंगाना में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए जाएंगे। इस अवसर पर कारपोरेशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि खिलाड़ियों का एथलेटिक्स के प्रति रुझान बढ़ रहा है क्योंकि इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है और करियर की भी अपार संभावना है। सचिव मनोज सिंह द्वारा बताया गया कि खिलाड़ियों को बहुत अच्छे से प्रशिक्षित किया जाए इसके लिए संगठन में ही बहुत सारे कोच हैं। आवश्यकता पड़ने पर मैं स्वयं खिलाड़ियों को कोचिंग प्रदान करूंगा। इसके अलावा मासिक बैठक, ऑडिट और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई जिसमें तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। जिनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, सचिव मनोज सिंह, उपाध्यक्ष विनोद सिंह नामदेव, उपाध्यक्ष सदाकत अली, सह सचिव हर्षित गौड, सह सचिव अंकित अमजेरिया, सुभाष पेंटर, वित्तीय संयोजक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, होशियार सिंह चौहान, असलम मंसूरी, अजय राठौर, उमेश सोनार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन होशियार सिंह चौहान ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनोज सिंह द्वारा किया गया। उक्त जानकारी संगठन के उपाध्यक्ष विनोद सिंह नामदेव द्वारा दी गई।
0 Comments