Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सीएम हेल्प लाईन व समयावधि पत्रों का निराकरण समय सीमा मे करें-आयुक्त

सीएम हेल्प लाईन व समयावधि पत्रों का निराकरण समय सीमा मे करें-आयुक्त
देवास। मंगलवार 6 अक्टूबर को समयावधि पत्रो व सीएम हेल्पलाइन मे प्राप्त शिकायतों की समीक्षा निगमायुक्त दलीप कुमार ने की। आयुक्त ने समयावधि पत्रों व सीएम हेल्पलाइन 100 दिवस व 50 दिवसों की शिकायतों के निराकरण समय पर हों तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को निगम से मिलने वाले रोजगार हेतु बैंको से रोजगार ऋणों की शत प्रतिशत स्वीकृति एवं 20 हजार से 50 हजार तक तथा 50 हजार से 2 लाख तक मिलने वाले रोजगार ऋणों के लिए पात्र हितग्राहियों से नये आवेदन कराने के निर्देश देते हुए क्रेडिट कार्ड के भी अधिक से अधिक आवेदन कराये जाने हेतु कहा। अमृत हरित अभियान अन्तर्गत लगाये गये पौधे तथा शंकरगढ़ पहाडी पर लगाये गये पौधों मे पानी दिये जाने की व्यवस्था की जानकारी ली।
 मच्छरों के प्रकोप से होने वाली मलेरिया, ढेंगु जैसी बिमारियों से बचाव हेतु वार्डाे मे कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करने की जानकारी ली तथा जिन वार्डाे मे दवाई का छिडकाव नही हुआ है उन वार्डाे मे भी दवाई का छिडकाव किये जाने के निर्देश दिये।
अवैध से वैध नल कनेक्शन एवं नवीन पाईप लाईन से दिये जाने वाले नल कनेक्शनों की संख्या के साथ सिवरेज से घरों मे किये जाने वाले सिवरेज कनेक्शनों की भी जानकारी ली जिसमें दिये गये लक्ष्य अनुसार कनेक्शनों में प्रगति नही हो रही है। आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित उपयंत्रियों व स्वच्छता निरीक्षकों के वेतन आहरण नही किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान आयुक्त ने गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक तथा बीमा चौराहा से कर्मदीप चौराहा तक चल रहे सडक निर्माण कार्याे की भी जानकारी ली साथ ही एमजी रोड पर सीसी रोड निर्माण एवं नवीन पाईप लाईन व विद्युत लाईन के साथ किये जाने वाले अन्य कार्याे में ओर तेज गति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
 आयुक्त ने सीएम हेल्प लाईन व महापौर हेल्प लाईन मे की गई शिकायतों के त्वरित निराकरण किये जाने के साथ ही बैठक के दौरान दिये गये निर्देशानुसार बताये गये कार्याे का भी समय सीमा में निराकरण किये जाने हेतु कहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...