शासकीय विद्यालय में छात्राओं ने बनाई संझा
देवास।शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में छात्राओं ने बनाई संझा । प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि भारतीय संस्कृति और परंपरा से परिचित कराने के लिए छात्राओं द्वारा विद्यालय में संझा बनाई।
संझा' भारतीय सनातन परंपरा और लोक परंपरा का समन्वय है।
संझा का त्योहार पितृपक्ष के सोलह दिनों तक मनाया जाता है।
गोबर, मिट्टी, ताजे फूल , पत्तियां और चमकीली पन्नियों से दीवार पर बेहद सुंदर आकृतियाँ बनाई जाती हैं।
संझा माता को साक्षात देवी पार्वती का रूप माना जाता है। यह सनातन धर्म की 'शक्ति' और 'प्रकृति' पूजा की परंपरा को दर्शाता है।

0 Comments