खुले प्लाट पर ज्वलनशील कचरा पाए जाने पर गोडाउन सील किया
देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार ने शहर में स्वच्छता बनी रहे खुले प्लाटों में कचरा न डले इस हेतु स्वचछता बनाए रखने के लिए सभी स्वछचता निरीक्षकों को दिए निर्देश। आयुक्त के निर्देशन में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार व शंकर सांगते के द्वारा वार्डाे मे निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान बालगढ रोड उपसंचालक उद्यान के सामने मेन सडक के किनारे खुले प्लाट पर भारी मात्रा में ज्वलनशील कचरा पाया गया। जिसे चेक करने पर अभिजर भाई नागदा के द्वारा कचरा खुले प्लाट मे डाला गया साथ ही औद्योगिक ईकाईयों से वेस्ट ज्वलनशील एवं हानिकारक कचरा एकत्रित कर गोडाउन व खुले प्लाट पर लगभग 3 से 4 टन कचरा डाला गया। संबंधित गोडाउन स्वामी के पास ना तो लाईसेंस पाया गया ना ही निगम से कोई स्वीकृति ली गई। ऐसी स्थिती मे निगम अधिकारी द्वारा गोडाउन का निरीक्षण किया जिसमें ज्वलनशील एवं हानिकारक कचरे मे 4 से 5 महिला मजदूरों द्वारा बीना सुरक्षा के कार्य करते हुए पाया गया। निगम स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार द्वारा शंकर सांगते के साथ गोडाउन को सील किया गया।
0 Comments