Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला कबड्डी एसोसिएशन देवास के चुनाव संपन्न,,श्रीमंत गायत्री राजे पवार अध्यक्ष निर्वाचित

जिला कबड्डी एसोसिएशन देवास के चुनाव संपन्न,,
श्रीमंत गायत्री राजे पवार अध्यक्ष निर्वाचित
देवास। देवास जिला कबड्डी एसोसिएशन की साधारण सभा एवं प्रबंध कार्यकारिणी चुनाव शनिवार 04 अक्टूबर 2026 को मीठा तालाब स्थित गेस्ट हाउस, देवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एसोसिएशन के सचिव अनवर खान ने बताया कि चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मध्य प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में रवींद्र यादव उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमंत गायत्री राजे पवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु वर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान, सचिव अनवर खान, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा एवं श्रीमती प्रिया नाटले, सदस्य सुरेंद्र राठौड़, इकबाल खान, सुनील मालवीय, फिरोज खान को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक के अंत में संयुक्त सचिव विशाल शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...