Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

रोलबॉल स्टेट चैंपियनशिप में फ्लाइंग व्हील्स स्केटिंग फाउंडेशन के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

रोलबॉल स्टेट चैंपियनशिप में फ्लाइंग व्हील्स स्केटिंग फाउंडेशन के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
देवास। मंदसौर में 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित अंडर-17 रोलबॉल स्टेट चैंपियनशिप में देवास की फ्लाइंग व्हील्स स्केटिंग फाउंडेशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया। प्रतियोगिता में फ्लाइंग व्हील्स स्केटिंग फाउंडेशन की अंडर-17 टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में कप्तान मयूर दुर्वे, केशव ठाकुर, निशित ठाकुर, तरुण कुमावत, यथार्थ बारगे, दिव्यांश वर्मा एवं ऋषि ठाकुर शामिल रहे। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। टीम के कोच तनमय मेहता एवं मैनेजर माही मेहता के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस उपलब्धि पर फ्लाइंग व्हील्स स्केटिंग फाउंडेशन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फ्लाइंग व्हील्स स्केटिंग फाउंडेशन द्वारा खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देवास के युवा खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...