Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वेदांत वार्ता महोत्सव एवं विशिष्ट ज्योतिष सम्मान समारोह में पं. संदीप शास्त्री सम्मानित

वेदांत वार्ता महोत्सव एवं विशिष्ट ज्योतिष सम्मान समारोह में पं. संदीप शास्त्री सम्मानित 

देवास। आचार्य गिरीश सामाजिक कल्याण समिति एवं नक्षत्र कुटी ज्योतिष-वास्तु-कर्मकांड शोध संस्थान के तत्वावधान में इंदौर प्रेस क्लब में वेदांत वार्ता महोत्सव एवं विशिष्ट ज्योतिष सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश से पधारे अनेक विद्वानों, संतों एवं धर्माचार्यों ने सहभागिता की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य भागवताचार्य श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय, श्री श्री 1008 रामगोपाल दास जी महाराज तथा महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर श्री मिथिला प्रसाद त्रिपाठी जी पूर्व राज्य मंत्री योगेंद्र महंत जी सहित अनेक गणमान्य विद्वान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्री गिरीश व्यास जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर देवास के प्रख्यात वैदिक पंडित एवं ज्योतिषाचार्य पं. संदीप शास्त्री जी को उनके धार्मिक, ज्योतिषीय एवं वैदिक ज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए उपस्थित विद्वानों द्वारा प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पं. संदीप शास्त्री जी ने कहा कि समाज में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने तथा वेदों एवं शास्त्रों के गहन अध्ययन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं, व्रतों एवं त्योहारों को लेकर समाज में समय-समय पर अनेक भ्रांतियाँ फैल जाती हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजक श्री गिरीश व्यास जी ने समारोह में उपस्थित सभी संतों, विद्वानों, अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...