Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नागरिकों की निगम संबंधी समस्याओं का निराकरण समय सीमा में करें-महापौर

नागरिकों की निगम संबंधी समस्याओं का निराकरण समय सीमा में करें-महापौर
देवास। 7 अक्टूबर बुधवार को महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम बैठक हाल में महापौर जनसुनवाई की गई। महापौर को नागरिकों के द्वारा अपनी निगम संबंधित समस्याओं के आवेदन दिये गये। जिसमें वार्ड 14 बीराखेडी में पानी की निकासी किये जाने, वार्ड 1 बामनखेड़ा में पानी की पाईप लाईन डालने, निगम सीमा क्षेत्र के तालाबों पर मछली पालन हेतु पट्टे दिये जाने, मछली बाजार में स्थित अवैध दुकानों को हटाने तथा अन्य निगम सबंधी समस्याओं के आवेदन महापौर को दिये गये। महापौर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकरियों से चर्चा कर उक्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किये जाने के निर्देश दिये।
महापौर जनसुनवाई में विधायक एवं महापौर प्रतिनिधी दुर्गेश अग्रवाल, निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, प्र. कार्यपालन यंत्री इन्दुप्रभा भारती, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, जितेन्द्र सिसोदिया, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधीक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुमति श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्र सिंह ठाकुर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा नागरिकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...