Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेतु संकल्प अभियान सरकार आपके द्वार का आयोजन मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे हुआ

सेतु संकल्प अभियान सरकार आपके द्वार का आयोजन मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे हुआ
देवास। 17 सितम्बर से 17 अक्टुबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत रविवार 4 अक्टुबर को स्थानिय मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वारा का आयोजन किया गया। मेगा सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये।
 कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल के द्वारा सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगमायुक्त दलीप कुमार, शहरी बैंक एलडीएम अजय अदसर, एल्डरमेन हरिश देवलिया, निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपयंत्री विजय जाधव के साथ सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ मॉ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित हितग्राहियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले इस हेतु शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। पात्र हितग्राहियों को सभी योजनाओं का लाभ मिले। योजनाओं के अन्तर्गत समस्याओं का निराकरण भी शिविरों मे किया जावेगा।
सभापति ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन कर हर तबके के लोगों को लाभ पहुंचा रही है। सभापति ने नागरिकों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपना व अपने परिवार को लाभान्वित करें। सभी विभागो से संबंधित योजनाओं का शिविर एक छत के नीचे किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को कही भी जाने की जरूरत नही होगी।
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टुबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत हितग्राहियों को जन कल्याणकारी मूलक योजनाओं से जोड कर लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार आपके द्वार में सभी योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु एक साथ शिविरों का आयोजन कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले इस हेतु सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किये जा रहे है।
 आयुक्त ने सरकार की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जितनी भी हितग्राही मूलक योजनायें हैं इन योजनाओं से हर पात्र हितग्राही को लाभ मिले एवं उनकी समस्याओं का निराकरण हो इस हेतु सभी विभागों मे संचालित योजनाओं के शिविर लगाये गये हैं जिसमें योजना के लाभ के साथ समस्याओं का निराकरण भी करेगें। समाज के सभी लोग मिलकर राष्ट्रविकास योजना में मिलकर कार्य करेंगें तो पूर्ण विकसीत भारत बना सकेगें।
बैंकों के एलडीएम ने भी अपने उद्बोधन मे जिले के सभी बैंको की जानकारी दी सभी हितग्राही मूलक योजनाओं मे दिये जाने वाले ऋणों का आसानी से भुगतान किया जाता है ताकि हितग्राही अपना रोगजगार चलाकर अपने परिवार को भरण पोषण कर अत्मनिर्भर बन सके इसका श्रेय सभी बैंकों एवं उनके कर्मचारियों को जाता है। अतिथीयों द्वारा आयोजित शिविर मे सभी विभाग के लगे स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी भी ली गई।
14 विभागों के लगे शिविर
उच्च शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि और किसान कल्याण विभाग,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,राजस्व विभाग, वित्त विभाग,श्रम विभाग,सामाजिक न्याय विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग,
विभिन्न योजना अन्तर्गत वृद्धों, दिव्यांगजनों, व छात्र, छात्राओं व हितग्राहियों को मिला लाभ
आयोजित कार्यक्रम मे अतिथीयों द्वारा केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितलाभ वितरण भी किया गया। जिसमें पीएम स्वनिधि से 12 हितग्राहियों को ऋण सहायता, मुख्यमंत्री संबल योजना 8 हितग्राही, इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 4 हितग्राही, सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के 5 हितग्राही, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना से 2 हितग्राही तथा एडीआईपी अन्तर्गत 9 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, ब्रेलकीट एवं सुगम्य केन का वितरण, मुख्यमंत्री स्कुटी योजना से 3, विभिन्न प्रकार की छात्रवृति योजनाओं के अन्तर्गत लेपटाप क्रय हेतु 9 छात्र, छात्राओं को प्रत्येक को राशि 25 हजार की राशि के स्वीकृति पत्र सौपें।
590 हितग्राही शिविरों मे ही हुए लाभान्वित
आयोजित शिविरों मे विभिन्न योनान्तर्गत 751 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे आयोजित शिविर में ही 590 हितग्राही लाभन्वित हुए तथा शेष आवेदनकर्ताओ के दस्तावेज पूर्ण कर उन्हें भी लाभ दिया जावेगा।
कार्यक्रम का संचालन निगम एनयुएलएम प्रभारी विशाल जगताप व एसएसवीए अधिकारी महिमा जैन ने किया तथा आभार श्रीमती खेडेकर ने माना। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी तथा बडी संख्या मे हितग्राही उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...