Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

रक्तदान दिवस पर अमलतास अस्पताल में रक्तदाताओं का सम्मान

रक्तदान दिवस पर अमलतास अस्पताल में रक्तदाताओं का सम्मान
देवास। अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हॉस्पिटल में बुधवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में अस्पताल के निदेशक प्रशासन डॉ. प्रशांत ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. प्रतिष्ठा श्रीवास्तव, पैरामेडिकल साइंसेज कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. स्नेहा यूथम, प्राचार्या डॉ. अंजली मेहता, विनोद तंवर सहित अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद का जीवन बचता है और अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। स्वस्थ वयस्क का रक्त शरीर की सामान्य प्रक्रिया से पूरा हो जाता है। रक्तदान से पहले स्वास्थ्य जांच की जाती है।
अस्पताल प्रशासन ने "रक्तदान करें, जीवन बचाएं" के संदेश के साथ युवाओं से रक्तदान को संस्कार के रूप में अपनाने की अपील की।
चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है। हमारी कोशिश है कि कोई मरीज रक्त की कमी से इलाज से वंचित न रहे। अंत में डॉ. प्रतिष्ठा श्रीवास्तव ने आभार माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...