Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निगम की राजस्व टीम द्वारा की जा रही वसूली की कार्रवाई में बकायादारों के प्रतिष्ठान सील किये गये

निगम की राजस्व टीम द्वारा की जा रही वसूली की कार्रवाई में बकायादारों के प्रतिष्ठान सील किये गये

देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकाया सम्पत्तिकर की वसूली के लिये निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान 1.श्रीमाया होटल पर सम्पत्तिकर की राशि 1.5 लाख बकाया होंने पर निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक के द्वारा 50 हजार रूपये की राशि जमा की गई। 2.वार्ड 43 बालगढ़ में न्यूटेक एजूकेशन सोसायटी पर लगभग 18 लाख संपत्तिकर बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही की गई एवं केम्पस सील किया गया। 3. वार्ड 10 में गोपाल राव घाडगे कॉलोनी का 8 लाख सम्पत्तिकर बकाया होने पर कॉलोनाइजर के प्लॉट पर बने टीन शेड पर कुर्की की कार्रवाई की गई। 4. वार्ड 01 में स्थित डेलीबेली रेस्टोरेन्ट में लगभग 8 लाख का बकाया होने पर चेतावनी दी गई। चेतावनी उपरांत रेस्टोरेन्ट के मालिक द्वारा बकाया पेटे 4 लाख की राशि जमा की गई। निगम आयुक्त दलीप कुमार ने बताया कि होटल, रेस्टोरेन्ट, मॉल एवं भवन जिनके सम्पत्किर की राशि जमा नहीं की गई है ऐसे बकायादारों पर निरन्तर कुर्की की कार्रवाई किये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारी को दिये। कार्रवाई में उपायुक्त वित्त एवं राजस्व उपायुक्त दीपक पटेल, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव एवं आर.एस.आई. संजय सांगते, मनोरमा बर्मन, स्वच्छता निरीक्षक रविकृष्ण गोयनार, राजस्व वसूली की टीम में अर्जुन पवार ,विशाल पाटिल गौतम तिवारी, आशीष टांक, महेन्द्र सिंह भाटी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...