Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कम बारिश से गहराया जलसंकट का खतरा, अलर्ट मोड पर देवास नगर निगममहापौर गीता अग्रवाल ने दिए निर्देश - लीकेज रोको, बोरिंग अधिग्रहित करो, टैंकर तैयार रखो

कम बारिश से गहराया जलसंकट का खतरा, अलर्ट मोड पर देवास नगर निगम

महापौर गीता अग्रवाल ने दिए निर्देश - लीकेज रोको, बोरिंग अधिग्रहित करो, टैंकर तैयार रखो

देवास: इस वर्ष कम बारिश के चलते जलस्रोतों में पानी का स्तर लगातार गिर रहा है। गर्मी में जलसंकट की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
गुरुवार को महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आयुक्त दलीप कुमार के साथ निगम सभाकक्ष में जलप्रदाय शाखा के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जल अपव्यय रोकने, वितरण व्यवस्था सुधारने, निजी बोरिंग अधिग्रहित करने और वाटर लोरी व टैंकर खरीदने के निर्देश दिए गए।
महापौर ने कहा कि पानी की प्रत्येक बूंद कीमती है। पाइपलाइन लीकेज तुरंत दुरुस्त किए जाएं, बिना टोंटी वाले नलों पर टोंटी लगाई जाए और घरों के बाहर पानी व्यर्थ बहता मिला तो कार्रवाई होगी।
उन्होंने कार वॉशिंग सेंटरों पर पानी के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगाने और जरूरत पड़ने पर गर्मी में उन्हें बंद रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही पर्याप्त पानी वाले निजी बोरिंग चिन्हित कर अधिग्रहित करने और टैंकरों की अग्रिम व्यवस्था करने को कहा।
महापौर ने नागरिकों से अपील की कि नल खुला न छोड़ें, टंकी ओवरफ्लो न होने दें और पानी बचाने में सहयोग करें।
विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि पानी को बनाया नहीं जा सकता, केवल बचाया जा सकता है। हर नागरिक को जागरूक होना होगा।
नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने शिप्रा डैम के वाटर लेवल की सतत मॉनिटरिंग, एनवीडीए से संपर्क, मोटर लगाकर पानी खींचने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई और कचरा वाहनों के माध्यम से जल संरक्षण की उद्घोषणा कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...