Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि पर्व को लेकर निगम की तैयारियां तेज, मीना बाजार का निर्माण कार्य प्रारंभ, झूले लगने शुरू

नवरात्रि पर्व को लेकर निगम की तैयारियां तेज, मीना बाजार का निर्माण कार्य प्रारंभ, झूले लगने शुरू
देवास। शारदीय नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस 11 अक्टुबर से नगर निगम द्वारा आयोजित 90 वी दशहरा कृषि कला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) की तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी गई हैं।
स्थानिय पुलिस ग्राउंड मुख्य मीना बाजार स्थल पर दुकानों के निर्माण कार्याे के साथ झूले लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है साथ ही मुख्य मार्गों पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था (डेकोरेटिव लाइट) लगाने का कार्य भी निगम के विद्युत विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया है।
महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने इस संबंध में निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी 8 अक्टुबर तक मीना बाजार की साज-सज्जा एवं लगने वाले बाजार की सभी व्यवस्थाएँ विद्युत, सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जावे, ताकि मीना बाजार में नवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महापौर ने कहा कि नवरात्रि में देवास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए शहर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा एवं मल्टी कलर के आकर्षक झण्डे भी मुख्य मार्गाे पर लगाये जाने का कार्य भी बुधवार 7 अक्टुबर से लगाये जावेगें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...