Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लव कुश सुर संगम परिवार का सप्तम स्थापना दिवस

लव कुश सुर संगम परिवार का सप्तम स्थापना दिवस 

देवास। लव कुश सुर संगम परिवार देवास का सप्तम स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था के संचालक अनिल नायक ने बताया कि लव कुश सुर संगम परिवार का सप्तम स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां  सरस्वती जी के  पूजन से हुई। वरिष्ठ नागरिक संस्था के सचिव तथा उज्जैन से पधारे पवन शुक्ला द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया उसके बाद गीतों का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें अनिल नायक, रामजीत सिंह, प्रीति चौधरी, अर्चना जोशी, जयंत रेडेकर, रानी सोलंकी, विजय बहादुर सिंह राठौर, रमेश चंद्र चौधरी, अजय अर्थ, अजय गुरुजी, नीरज सेंगर, आशा दुबे, कविता निगम, शक्ति वर्धन निगम, डी के यादव, उज्जैन के उत्कृष्ट सिंगर उमेश लश्करी, गेंदालाल गोयल, मुकेश परमार, तरुण सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, अंकित सोनगरा, अंकितराज जोशी, नवीन पुरोहित, संतोष दरकदार, के सी नागर, गोपाल पंडित, विनोद चौहान, जीत सिंह, मोहन शर्मा, जीवन लाल, विवेक धवले, गणेश तंवर, रानी तंवर, प्रियंका दुबे, हरीश जैन, बसंत जैन, सुबीर घोष, विलास तेलंग, वंशिका ने शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दी।
5एएम ग्रुप के प्रमुख एवं समाज सेवी मांगीलाल अग्रवाल सपत्नीक तथा टेकरी ग्रुप के सदस्यों का लव कुश परिवार द्वारा शॉल श्रीफल एवं साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया तथा हाल ही में बीजेपी महिला मोर्चा जिला धार की नवनियुक्त महामंत्री अचीवर अकैडमी स्कूल पीथमपुर की संचालिका अर्चना अजय जोशी का फूल माला और शाल से सम्मान किया गया। इसी दौरान संस्था के सदस्य विजय बहादुर सिंह राठौर आभास द्वारा संस्था के सातवें स्थापना दिवस पर स्वरचित अति सुन्दर, उत्कृष्ट रचना उपहार स्वरूप संस्था के संचालक अनिल नायक को सप्रेम भेंट की गई। सभी साथी बहुत उत्साहित और प्रसन्न थे यूं लग रहा था जैसे परिवार में कोई त्यौहार मनाया जा रहा है। सप्तम स्थापना दिवस की साज सज्जा एवं प्रबंधन कार्य रानी सोलंकी के द्वारा संपन्न किया गया। ग्रुप की एंकर प्रीति चौधरी का शानदार संचालन कार्यक्रम में चार चांद लगा रहा था। लवकुश के आधार स्तम्भों में से एक जयंत रेडेकर के द्वारा अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन किया गया। अंत में  उप संचालक रामजीत सिंह द्वारा आभार प्रकट किया गया। रात्रि सहभोज के साथ आयोजन संपूर्ण हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...