Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर वितरित की आवश्यक सामग्री

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर वितरित की आवश्यक सामग्री

देवास। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने राजोदा रोड स्थित वृद्धाश्रम एवं रैन बसेरा पहुंचकर वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया तथा स्वास्थ्य जांच भी करवाई।

डॉ. रायसिंह सेंधव ने कहा कि सेवा और संवेदना भारतीय संस्कृति की मूल भावना है। समाज के वरिष्ठजनों की सेवा करना हम सभी का दायित्व है। वृद्धजनों से संवाद के दौरान उन्हें स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। वृद्धजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पंवार, सभापति रवि जैन, नेता पार्षद दल मनीष सेन, कार्यालय मंत्री वासुदेव परमार, कार्यालय प्रभारी मनोहर जाधव, अजब सिंह ठाकुर, राजकुमार सिंह ठाकुर, मनीष जैन, दिनेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं वृद्धजन उपस्थित रहे। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...