Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

छात्रों व पालकों में लोकप्रिय शिक्षक व्यास सेवानिवृत्त

छात्रों व पालकों में लोकप्रिय शिक्षक व्यास सेवानिवृत्त
देवास। शा.उ.मा.वि. सिंगावदा में कार्यरत शिक्षक बसंत व्यास अपनी अधिवार्षिकी उम्र पूर्ण कर 40 वर्ष की सेवा शिक्षा विभाग को देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। बसंत व्यास छात्रों, पालकों एवं स्टाफ में काफी लोकप्रिय शिक्षक रहे, वे विद्यालय के आधार स्तम्भ के रूप में जाने जाते रहे। शा.उ.मा.वि. सिंगावदा में 18 वर्ष की सेवा में शाला के गुुणोत्तर विकास में उनकी संघर्षपूर्ण भूमिका रही। आपने अपने 40 वर्षीय सेवाकाल का शुभारंभ 4 दिसम्बर 1986 से सहायक शिक्षक के रूप में शा.प्रा.वि. सिलफोड खेड़ा, ब्लॉक-खातेगांव से किया। कर्मकाल की सुखमय यात्रा में आपने शा.मा.वि. देवगढ़, शा.हाईस्कूल देवगढ़, शा.मा.वि. बैरागढ़ में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक विशिष्ट पहचान बनाई। 16 अगस्त 2008 से शा.उ.मा. विद्यालय सिंगावदा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर विद्यालय को हरा-भरा कर आकर्षक बनाने में व विद्यालय को जिला स्तर, प्रदेश स्तर, तक उत्कृष्ट स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आपने तत्कालीन प्राचार्य उर्मिला शर्मा के मार्गदर्शन में अपने शिक्षक साथी मतीन खान के साथ मिलकर शाला में छः कक्षों का निर्माण, बीस हजार स्क्वायर फीट में जनभागीदारी योजना के तहत ब्लाक लगवाने में अहम भूमिका निभाई। आपने प्राचार्य अनिल सोलंकी व प्रभारी प्राचार्य सकलेचा के साथ मिलकर विद्यालय के गुणोत्तर विकास में सहयोग देकर विद्यालय के नाम को जिला स्तर, प्रदेश स्तर पर विशेष पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्था के पूर्व प्राचार्य उर्मिला शर्मा ने कहा कि बसंत व्यास हमेशा अपने दायित्व के प्रति ईमानदार रहे, उन्होंने शाला में काफी परिश्रम किया, एक और प्राचार्य अनिल सोलंकी ने कहा कि व्यास जी ने हमेशा मेरा सहयोग छोटे भाई की तरह किया, वर्तमान प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अजयेता सराफ ने कहा कि श्री व्यास विद्यालय, छात्र, पालक की सब समस्या का समाधान तुरंत कर देते थे। विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं पालक उन्हें हमेशा याद रखेंगे। बसंत व्यास के पुत्र अनुराग ए.आई. इंजीनियर ने कहा कि पापा बचपन में आप हमारी हर जिद पूरी करते थे, अब आपकी बारी है आप जिद करो हम उसे पूरा करेंगे। बेटी श्रद्धा ने कहा कि पापा आप हमारे लिए बहुत खास है अब हम आपका ध्यान रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुनील पटेल ने किया। इस अवसर पर समस्त शाला स्टाफ सुरेश ठाकुर, सोभालसिंह दंगोलिया, बंशीधर केशवरे, देवेन्द्र्र शर्मा, मतीन खान, विजय पटेल, गौरव विश्वकर्मा, हरीश वर्मा, ओमप्रकाश मंडलोई, आशीष देवलिया, धीरज चौधरी, जगदीश भाटी, सीमा वर्मा, नम्रता तारे, प्रीति मोदी, रेखा परमार, शुभा अवस्थी, आशा गजभिए, नामदेव, मंसूरी, रेखा पेठारी, रत्नादास, अनीता कुमावत, दीप्ती लाजरस, राधेश्याम, कैलाश शोभा केसवाल, आत्माराम, मांगुबाई, परिवार सदस्य सुमित प्रभाकर जोशी, डॉ. दामोदर उपाध्याय, महेश जोशी, अनीता व्यास, निकिता व्यास आदि उपस्थित थे। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज जिले के प्रदाधिकारियों ने भी श्री व्यास का प्रशस्ति पत्र व शाल श्रीफल से सम्मान किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...