Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित हुई जयप्रकाश चौहान की पेंटिंग चित्त रमण

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित हुई जयप्रकाश चौहान की पेंटिंग चित्त रमण

देवास। शहर के चित्रकार जयप्रकाश चौहान की पेंटिंग चित्त रमण को 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है। नई दिल्ली की ललित कला अकादेमी व मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर भारत द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से 6000 कलाकारों की कलाकृतियों में 270 श्रेष्ठ कलाकृतियों को चयनित कर प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में जयप्रकाश ने बताया की यह पेंटिंग 5 बाय 5 फिट के केनवास पर एक्रेलिक रंग से बनी अमूर्त पेंटिंग चित्त रमण अंतरमन के साथ संवाद और आध्यात्मिकता का दर्शन है जिसमें भगवान श्री राम की स्तुति है। कृति में संस्कृत का श्लोक भी विलीन है जिसका अर्थ श्री राम मेरे चित्त में सदा रमण करें से है। देवास के जयप्रकाश अपनी प्रयोगात्मक अलग शैली के कारण चित्रकला के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं। दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में लगी कलाकृतियों को बहुत पसंद किया जा रहा है जिसके चलते भारत के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अवलोकन किया व प्रदर्शनी की तिथि को आगे बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर 26 तक कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...