स्व. रामनिवास मंगल की प्रतिमा का हुआ अनावरण,,
देवास। गीता भवन ट्रस्ट मंडल देवास के पूर्व प्रबंधक स्व. रामनिवास जी मंगल की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। रामद्वारा के महंत स्वामी श्री रामनारायण जी महाराज एवं श्री रामद्वारा देवास के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाजजनों ने स्व. मंगल के व्यक्तित्व एवं सेवाओं को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. रामनिवास मंगल ने गीता भवन के प्रबंधक के रूप में लंबे समय तक निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके योगदान और सेवाभाव को सदैव याद किया जाएगा। उनकी प्रतिमा का अनावरण उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। इस अवसर पर रमेश चंद्र रघुवंशी, गीता भवन ट्रस्ट अध्यक्ष शरद तिलकराज त्रेहन, ट्रस्टी प्रहलाद अग्रवाल, अशोक खंडेलिया, प्रदीप लाठी, मोहन अनंत, नारायण गोयल, लोकेश, रमेश चंद्र रघुवंशी, विनोद तिवारी, सुरेशचंद्र मंगल, हरिनारायण विजयवर्गीय, संजय शर्मा, अनाज मंडी अध्यक्ष संजय पोरवाल, मंडी धर्मशाला अध्यक्ष प्रेम भूतड़ा, मंडी कार्यकारिणी से अशोक विजयवर्गीय एवं कल्याण भूतड़ा, ब्रह्माकुमारी बहन प्रेमलता दीदी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी (छोटू), लोकेश विजयवर्गीय, रामेश्वर जलोदिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने स्व. रामनिवास मंगल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सेवाकार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

0 Comments