Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गांधी की विचारधारा को इस देश से कोई समाप्त नहीं कर सकता : बीवी श्रीनिवास,,जिला कांग्रेस सेवादल ने निकाली सदभावना संकल्प यात्रा

गांधी की विचारधारा को इस देश से कोई समाप्त नहीं कर सकता : बीवी श्रीनिवास,,

जिला कांग्रेस सेवादल ने निकाली सदभावना संकल्प यात्रा

देवास। गांधी जी की विचारधारा खतरे में है। विरोधी दल, उस गांधी को खत्म करना चाहते हैं, जिनकी कल 150 से अधिक देशों में जयंती मनाई गई। यह देश महात्मा गांधी का देश है, विरोधी ताकतें कितनी भी कोशिश कर ले, यह देश महात्मा गांधी का ही रहेगा। यह बातें कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार द्वारा आयोजित सद्भावना संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर कहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल एक पवित्र विचार है। देश में आपसी साम्प्रदायिक सद्भाव, इस देश की पहचान है। देश का संविधान, देश का विधान, कांग्रेस ने बनाया। आजादी, कांग्रेस के विचार ने दिलाई,लेकिन आज बड़ा दुख होता है कि इस व्यवस्था को कुछ लोग उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह पार्टी भारत की सद्भावना वाली संस्कृति को मिटाने पर तुली हुई है। प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनिश भार्गव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार के द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कौंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, अभा राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जोशी, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा अन्य अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि कार्यक्रम में देवास सहित आसपास के क्षेत्रों से भी सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इसके पूर्व महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल, भोपाल चौराहे से, संकल्प यात्रा शुरू हुई और नगर भ्रमण कर मल्हार स्मृति मंदिर हॉल पर संपन्न हुई। यात्रा में सभी कार्यकर्ता, सफेद गणवेश में अनुशासित होकर शहर में निकले। कार्यक्रम का संचालन राधाकिशन सोलंकी ने किया और आभार गजानंद तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधेश्याम पटेल, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम, देवास प्रभारी विनय बाकलीवाल, सुरेंद्रसिंह शेरा भैय्या सेवादल महिला अध्यक्ष संगीता काकरिया,मीनाक्षी जैसवाल, सेवादल प्रभारी अरुण रोचवानी, प्रदीप चौधरी,राजेंद्र मालवीय,कैलाश कुंडल, मनोज राजानी, रेखा वर्मा, जयसिंह ठाकुर, शौकत हुसैन,श्रीमती श्रुति बघेल, भगवान सिंह चावड़ा, गुरूचरण सिंह सलूजा, जितेंद्र सिंह गौड़, रोशन रायकवार, सुजीत सांगते, जाहिद पठान, सुधीर शर्मा, गुलाब सिंह ठाकुर, मनीष मंगलेश्वरी, कल्याण सिंह दरबार, अनिल गोस्वामी, इशान राणा, नीरज नागर, रूपेश कल्याणे, दिलीप सिंह सोलंकी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी,कल्याण सिंह पंवार,शुभम चंदेल,संजय त्रिवेदी, विष्णु शर्मा, गजेंद्रसिंह राठौर, मोहन सिंह पंवार, विश्वजीत सिंह चौहान, मोतीसिंह पटेल, निर्भय सिंह सोलंकी,पंकज वर्मा, भूपेंद्र नागर ,राजेन्द्र पटेल,विक्रम मुकाती, दिनेश बैरागी, अशोक कप्तान, नरेंद्र यादव लल्ला, अजयसिंह राजोदा, अनिल गोस्वामी, राजेश राठौर, मनोज हेतावल, मनोज सांगते, राजा पडियार, रईस कामदार, प्रहलाद मिस्त्री, इम्तियाज़ शेख भल्लू, कमल मुकाती, आरिफ मेव, विक्रम पटेल, कल्लू खान राष्ट्रीय, डॉ.मंसूर शेख, रियाज नागौरी, शाहजी हाशमी, शाहिद मोदी, घनश्याम पटेल, कैलाश पटेल, अविनाश जेठवा, शाहबाज खान दिलीप नागर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...