देवास - अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भोपाल स्थित ब्रह्माकुमारीज़ मूल्य उपवन (अचारपुरा) में मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग (MPPURC) एवं ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वावधान में "शिक्षक सम्मान एवं मिलन समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन प्रो. खेम सिंह डेहरिया जी एवं ब्रह्माकुमारीज़ मूल्य उपवन की क्षेत्रीय समन्वयक बी. के. किरण जी उपस्थित थे जिन्होंने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, देवास के दो वरिष्ठ एवं ख्यातिलब्ध प्राध्यापकों—डॉ. अभिराज रामचंदानी (प्रोफेसर, पैथोलॉजी विभाग) एवं डॉ. पी. जे. सुसान (सह-प्राध्यापक, एनाटॉमी विभाग)—को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
यह राज्यस्तरीय गरिमामय कार्यक्रम "युनिवर्सल लिविंग वैल्यूज़: रिव्यू एंड रेसीड्यूज़" (Universal Living Values: Review and Residues) विषय पर केंद्रित था। समारोह का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने वाले शिक्षाविदों, गुरुओं एवं शोधकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करना था।
अमलतास मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. ए.के.पीठवा द्वारा बताया गया की "अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित 'शिक्षक सम्मान समारोह' में हमारे पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अभिराज रामचंदानी और एनाटॉमी विभाग की सह-प्राध्यापक डॉ. पी. जे. सुसान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना पूरे अमलतास संस्थान के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है।
अमलतास विवि के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया की "अमलतास ग्रुप के लिए यह अत्यंत गर्व और मान का क्षण है। हमारे वरिष्ठ प्राध्यापकों का यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उत्कृष्टता को दर्शाता है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और नैतिक मूल्यों के प्रति अमलतास संस्थान की प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है।"

0 Comments