Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अवैध मदिरा पर आबकारी का शिकंजा, 1.64 लाख की शराब और 1600 किलो महुआ लाहन जब्त

अवैध मदिरा पर आबकारी का शिकंजा, 1.64 लाख की शराब और 1600 किलो महुआ लाहन जब्त

देवास: कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी दलों ने भड़ा पिपलिया में सर्चिंग अभियान चलाया और क्षेत्र के ढाबों पर भी सघन तलाशी ली।
कार्रवाई के दौरान टीम ने 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1600 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 64 हजार रुपये है।
इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...