आबकारी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹4.68 लाख की अवैध शराब और 4500 किलो महुआ लाहन जब्त,,
देवास: जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध बुधवार को आबकारी विभाग एवं पुलिस चौकी नेवरी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। नेवरी, मानकुंड, धानीघाटी डेरा, रोजड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन सर्चिंग की गई।
संयुक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में 4 लाख 68 हजार 200 रुपये से अधिक की 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 4500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 22 बीयर केन बरामद किए गए।



0 Comments