Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अस्पताल में मरीजों को फल-दूध वितरित कर किया नमन

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अस्पताल में मरीजों को फल-दूध वितरित कर किया नमन
देवास। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर जिला शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस देवास द्वारा महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी आबिद कागजी, सह प्रभारी लियाकत अली गद्दी एवं देवास जिला प्रभारी जाहिर पठान (मंदसौर) के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना आजाद को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरचरण सलूजा ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने देश में शिक्षा के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा आईआईटी जैसी उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई। हाजी शाहिद मोदी ने अपने संबोधन बताया उनका जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का (सऊदी अरब) में हुआ था देवास शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद शेख (गोलू हाजी) ने मौलाना आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके पिता मौलाना खैरुद्दीन एक बंगाली मुस्लिम विद्वान थे और उनका परिवार बाद में कोलकाता आ गया था।उन्होंने कोई औपचारिक स्कूल या कॉलेज शिक्षा नहीं ली; घर पर ही अपने पिता और इस्लामी विद्वानों से अरबी, फारसी, उर्दू, दर्शन और इतिहास की शिक्षा प्राप्त की। संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरीश गजधर ने किया तथा आभार शहर कांग्रेस महामंत्री सलमान बैग ने माना। इस अवसर पर जिला महासचिव जितेंद्र सिंह गौड़, वशीम हुसैन, अशोक पटेल, तोसिफ पठान, मुदस्सर हाजी, बाबूलाल जी भाट, मुन्ना शेख, सुरेश कुमावत, आरिफ अली, इमरान पठान, शोएब अली, आशिफ कव्वाल, उस्ताद रसूलपुर सहित कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...