Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास पुलिस के 5 अधिकारी कर्मचारी को मिली पदोन्नति, बने सहायक उप निरीक्षक,,एसपी आदित्य मिश्रा ने दी बधाई, कहा- निष्ठा और जनसेवा से निभाएं नई जिम्मेदारी

देवास पुलिस के 5 अधिकारी  कर्मचारी को मिली पदोन्नति, बने सहायक उप निरीक्षक,,

एसपी आदित्य मिश्रा ने दी बधाई, कहा- निष्ठा और जनसेवा से निभाएं नई जिम्मेदारी

देवास: मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अंतर्गत देवास पुलिस के 5 अधिकारी/कर्मचारियों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री आदित्य मिश्रा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है।
एसपी श्री मिश्रा ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से करेंगे तथा पुलिस की कार्यकुशलता और आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान देंगे।
पदोन्नत हुए अधिकारी :*
फूलचंद मीणा, मोहनलाल पंवार, सुमस्त धुर्वे,गणेश विश्वनोई, राजेन्द्र सिंह रघुवंशी

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...