सेवा बस्ती के बच्चों के साथ मनाया मित्राय सोशल वेलफेयर सोसायटी का 9वां स्थापना दिवस,,
देवास। दीपावली के पावन पर्व पर मित्राय सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अपना 9वां स्थापना दिवस सेवा बस्ती के बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाया।जानकारी सदस्य शुभी जोशी ने बताया कि इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों ने बच्चों को रेस्टोरेंट में स्नेहपूर्वक भोजन कराया तथा उपहार भेंट कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य गुरुदेव श्री अरुण तिवारी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री आशीष झाला एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत पाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराया तथा उन्हें उपहार वितरित किए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। सोसायटी का उद्देश्य स्थापना काल से ही सेवा, सहयोग और समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाना रहा है। सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करें और उनके जीवन में भी आनंद के पल लेकर आएं। कार्यक्रम के माध्यम से सोसायटी ने सेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया। अंत में चयन कानूनगो ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



0 Comments