Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आओ खुशियाँ बाँटें हम’ अभियान के तहत बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, मिठाई व पटाखे किए वितरित

आओ खुशियाँ बाँटें हम’ अभियान के तहत बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, मिठाई व पटाखे किए वितरित 
देवास। संस्था श्री विश्व राजा, देवास द्वारा शनिवार, 07 नवंबर को शाम 4:30 बजे ए.बी. रोड स्थित जुड़ियो शोरूम के पास की बस्ती में दीपावली के पावन पर्व पर विशेष सेवा अभियान “आओ खुशियाँ बाँटें हम” के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया गया। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर संस्था द्वारा बच्चों को पटाखे एवं मिठाई वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई तथा उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की। कार्यक्रम में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विधायक श्रीमती पवार ने कहा कि दीपावली केवल अपने घरों में खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि समाज के उन लोगों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का अवसर है, जिन्हें हमारी सहायता और अपनत्व की आवश्यकता है। जरूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार मनाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना वास्तव में सराहनीय सेवा कार्य है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में सहभागी बनना चाहिए। संस्था अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर उनके जीवन में खुशियां बांटना एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा समय-समय पर सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष एवं पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस, गणेश पटेल, कुणाल जोशी, हेमंत शर्मा, राजेश पटेल सहित संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...