Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दीपावली के पावन पर्व पर आयुक्त ने दिया स्वदेशी का संदेश,,परिवार सहित खरीदे मिट्टी के दीये

दीपावली के पावन पर्व पर आयुक्त ने दिया स्वदेशी का संदेश,,
परिवार सहित खरीदे मिट्टी के दीये
देवास। प्रकाश और उल्लास के पावन पर्व दीपावली पर नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने समस्त देवास वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता महालक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए कहा कि हमारा देवास निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो और हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा हो।इस अवसर पर आयुक्त ने नगरवासियों से आग्रह पूर्वक अपील की कि स्वदेशी अपनाएं और स्थानीय उत्पादकों को प्राथमिकता दें। स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से ही खरीदारी कर उनके जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाएं। आयुक्त ने कहा कि हमारा यह छोटा सा प्रयास स्थानीय व्यापार को मजबूती देने के साथ-साथ देवास के आर्थिक समृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि आइए, इस दीपावली के पावन पर्व पर शहर को स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध देवास बनाने का संकल्प लें और देवास शहर को स्वच्छता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। आयुक्त ने स्वयं परिवार सहित स्थानीय दुकानदारों व कारीगरों से स्वदेशी सामग्री की खरीदी कर जन-जन तक यह संदेश पहुंचाया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...