Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उड़ान विद हीना की ‘दिवाली बैठक’ में खुशियों, उमंग और अपनत्व के रंगों से सजी यादगार शाम

उड़ान विद हीना की ‘दिवाली बैठक’ में खुशियों, उमंग और अपनत्व के रंगों से सजी यादगार शाम
 देवास: उड़ान विद हीना द्वारा आयोजित दिवाली गेट-टुगेदर ‘दिवाली बैठक’ बेहद उत्साह, उल्लास और आत्मीयता के साथ संपन्न हुई। इस खास आयोजन में उड़ान परिवार की महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ दिवाली की खुशियाँ साझा कीं। पारंपरिक परिधान, मनोरंजक खेल, डांस, मस्ती, संगीत और स्वादिष्ट भोजन ने शाम को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और खूब आनंद उठाया। इस आयोजन की सबसे खूबसूरत बात यह रही कि सभी ने मिलकर इसे एक पारिवारिक उत्सव का रूप दिया।
उड़ान की फाउंडर हीना ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम की जैसी कल्पना की थी, उससे कहीं अधिक सुंदर और सफल यह आयोजन रहा। सभी का प्यार, उत्साह और सहभागिता देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उनके लिए यह केवल एक गेट-टुगेदर नहीं, बल्कि महिलाओं के बीच दोस्ती, अपनत्व और खूबसूरत रिश्तों को मजबूत करने का एक यादगार अवसर था।
उड़ान विद हीना का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ वे जुड़ सकें, अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ सकें।
हर महिला के सपनों को मिले अपनी उड़ान।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...