Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्रीमती मीना ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत करनावद में आयोजित शिविर में किया समस्याओं का त्वरित निराकरण,,विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को सौंपे हितलाभ; किसानों को वितरित किए गए किसान क्रेडिट कार्ड

कलेक्टर श्रीमती मीना ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत करनावद में आयोजित शिविर में किया समस्याओं का त्वरित निराकरण,,
विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को सौंपे हितलाभ; किसानों को वितरित किए गए किसान क्रेडिट कार्ड
 देवास: आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय स्तर पर उद्योग एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत बागली विकासखंड के करनावद में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीत कुमार धुर्वे ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।

शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभागीय स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से ग्रामीणों एवं नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, मिलने वाले लाभ तथा आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। 
कार्यक्रम में डीएफओ श्री अमित सिंह, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...