Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर

देवास। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एबी रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भारतीय स्त्री शक्ति, एचडीएफसी बैंक एवं आरोग्य भारती के संयुक्त समन्वय से हुए इस आयोजन में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा के कार्य में योगदान दिया। शिविर के माध्यम से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं प्रेम, समानता, सद्भाव और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाया गया। उनके सिद्धांत नाम जपो, किरत करो और वंड छको को आत्मसात करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्त्री शक्ति की देवास इकाई की सह सचिव नीत अरोरा, कोषाध्यक्ष रेनू गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रुचिका बर्डे एवं राखी द्विवेदी तथा आरोग्य भारती देवास इकाई के उपाध्यक्ष योगेश द्विवेदी और सह सचिव डॉ. वंदना चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और सामाजिक सेवा में उनकी सहभागिता की सराहना की। आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, सदस्यों तथा गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा देवास का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...