Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शंकरगढ़ गौशाला में हर्षाेल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

शंकरगढ़ गौशाला में हर्षाेल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

देवास। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शंकरगढ़ स्थित नगर निगम की गौशाला में गोवर्धन पूजा का भव्य एवं पारंपरिक आयोजन हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगमायुक्त दलीप कुमार ने पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ गोवर्धन पर्वत का पूजन किया। गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत का शहर के प्रतिष्ठित कलाकार अनंतिम राठौर द्वारा निर्मित किए गए  साथ हीं वैदिक पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन कराया गया। इसके पश्चात अतिथीयों द्वारा गौमाता का पूजन एवं पारंपरिक श्रृंगार कर गोवंश को तिलक लगाकर पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा गौवंश की सेवा एवं संरक्षण में निरंतर योगदान देने वाले गौ सेवकों एवं गौ प्रेमियों रिंकेश जैन, जितेन्द्र वर्मा, डॉ.एस.एम. अली को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालक किसानों का भी सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. अमित व्यास एवं उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त संस्था अभिरंग के संचालक बसंत वर्मा, गौशाला नोडल अधिकारी हरेंद्रसिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश राठौर रमेश कौशल गौशाला सुपरवाइजर संदीप बैरागी, हिमांशु जोशी अश्विन नारायण आशीष विश्वकर्मा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, गौ सेवा एवं प्रकृति संरक्षण के महत्व को प्रदर्शित करते हुए परंपरागत हर्षाेल्लास के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न हुई। आयोजन ने गौ संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति समाज की सहभागिता और समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर हिमांशु जोशी, डॉ.,गरोंदिया अश्विन नारायण, आशीष विश्वकर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश राठौर, रमेश कौशल, उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...