Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जरूरतमंद बच्चों के साथ संस्था मानस ने मनाई दीपावली, रंगोली

जरूरतमंद बच्चों के साथ संस्था मानस ने मनाई दीपावली, रंगोली

देवास। संस्था मानस द्वारा 4 नवंबर को चामुंडा कॉम्प्लेक्स परिसर में कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर बच्चों के लिए रंगोली, पटाखे, मिष्ठान आदि का वितरण किया गया तथा सभी बच्चों को भोजन भी कराया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां बांटना और उन्हें दीपावली के पर्व की उमंग से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त दिलीप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. समीरा नईम, रानी यादव, एड. मनोज श्रीवास्तव, योगेन्द्र भारती विजय कटेसरिया , ब्रह्मकुमारी ऋतु दीदी , ब्रह्म कुमारी भगवती दीदी ,विजेंद्र नाहर , पत्रकार दिलीप मिश्रा एवं तरुण मेहता उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार मनाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना सराहनीय पहल है। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने संस्था मानस के विजन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। वहीं संस्था के शिक्षा प्रभारी जगदीश परिहार ने कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा एवं सहायता के लिए संस्था द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था के सचिव राजेश पटेल, योगा प्रभारी विजय ठाकरे, निखिल गौड़ एवं आयुष शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया तथा आभार संस्था सचिव राजेश पटेल ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...