Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

“न्यायोत्सव” विधिक सेवा सप्ताह का विधिक जागरूकता बाइक रैली एवं प्रदर्शनी के साथ हुआ समापन,,बाइक रैली के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी योजनाओं के प्रति किया जागरूक,,विद्यालयीन विद्यार्थियों की चित्रकला, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं की प्रविष्टियों की लगाई गई प्रदर्शनी,,

“न्यायोत्सव” विधिक सेवा सप्ताह का विधिक जागरूकता बाइक रैली एवं प्रदर्शनी के साथ हुआ समापन,,

बाइक रैली के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी योजनाओं के प्रति किया जागरूक,,

विद्यालयीन विद्यार्थियों की चित्रकला, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं की प्रविष्टियों की लगाई गई प्रदर्शनी,,
 देवास:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित “न्यायोत्सव-2026” (विधिक सेवा सप्ताह) का समापन शुक्रवार को भव्य विधिक जागरूकता बाइक रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के आयोजन के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, देवास से विधिक जागरूकता बाइक रैली का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कपिल मेहता ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर ए.बी. रोड, सयाजी गेट, इंदिरा गांधी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, उज्जैन रोड, लाल गेट, बस स्टैंड एवं भोपाल चौराहा होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई।
रैली के सुरक्षित एवं सफल संचालन में पुलिस विभाग एवं यातायात पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा। पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी रैली में शामिल हुए। आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। वनमंडल, नगर निगम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

जिला न्यायालय परिसर में आयोजित विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ भी श्री कपिल मेहता द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं, संवैधानिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित बैनर, पेम्पलेट, ब्रोशर एवं तख्तियों के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित की गई।

इसके साथ ही न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित चित्रकला, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं में प्राप्त प्रविष्टियों को भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, लोक अभियोजन अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारी, सामाजिक संस्था आश के सदस्य, पैरालीगल वॉलंटियर्स, शासकीय विद्यालय जवाहर नगर देवास तथा सरस्वती ज्ञान पीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय का भ्रमण भी कराया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नरेन्द्र पटेल ने विद्यार्थियों को प्रदर्शनी का भ्रमण कराते हुए पॉक्सो अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं सामाजिक संस्था आश की ओर से अधिवक्ता श्रीमती सरिता राजपूत ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया।

विभिन्न संस्थानों में आयोजित किए गए विधिक जागरूकता कार्यक्रम

न्यायोत्सव-2026 का शुभारंभ 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, देवास से मैराथन के आयोजन के साथ हुआ था। 14 से 20 नवंबर तक आयोजित विधिक सेवा सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, विधि महाविद्यालय, ग्राम पंचायतों, बालक दिव्यांग छात्रावास, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टॉप सेंटर, जिला जेल देवास एवं अमलतास चिकित्सा महाविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों, विधि छात्र-छात्राओं, ग्रामीणजनों, दिव्यांग बच्चों, महिलाओं, बच्चों, बंदियों एवं चिकित्सा विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों में चित्रकला, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास द्वारा 14 से 20 नवंबर तक आयोजित “न्यायोत्सव-2026” विधिक सेवा सप्ताह का समापन विधिक जागरूकता बाइक रैली एवं प्रदर्शनी के माध्यम से हुआ। सप्ताहभर आयोजित गतिविधियों के जरिए आमजन को न्याय तक आसान पहुंच, विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...