Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निराश्रित गोमाताओं की सेवा के लिए आगे आए एल्डरमैन दिनेश सांखला,,शहर में विभिन्न स्थानों पर गोमाताओं को खिलाया चारा, पशु चिकित्सालय पहुंचकर उपचाररत गायों की भी की सेवा

निराश्रित गोमाताओं की सेवा के लिए आगे आए एल्डरमैन दिनेश सांखला,,

शहर में विभिन्न स्थानों पर गोमाताओं को खिलाया चारा, पशु चिकित्सालय पहुंचकर उपचाररत गायों की भी की सेवा
देवास। निराश्रित गोमाताओं की सेवा और उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। इसी सेवा भावना के साथ नगर निगम के एल्डरमैन दिनेश सांखला ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर निराश्रित गोमाताओं को चारा खिलाया और उनकी सेवा की।
इस दौरान सांखला स्थानीय पशु चिकित्सालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत गायों को चारा खिलाया और उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोमाताएं जहां भी दिखाई दें, उनकी क्षमता के अनुसार सेवा और चारे की व्यवस्था करने का प्रयास प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए।
उन्होंने आमजन से भी आग्रह किया कि गोमाता की सेवा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। यदि हर व्यक्ति अपने आसपास मौजूद निराश्रित गोमाताओं के भोजन और देखभाल की जिम्मेदारी निभाने लगे, तो उनके लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...