Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

चैतन्य दीपक बनकर दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएं : ब्रह्माकुमारी भगवती दीदी

चैतन्य दीपक बनकर दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएं : ब्रह्माकुमारी भगवती दीदी
देवास। दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब हमारे जीवन का प्रकाश दूसरों के चेहरों पर भी मुस्कान लाए। हमें स्वयं चैतन्य दीपक बनकर दूसरों के दुख दूर करने, अशांत मन को शांति देने और अपने स्नेह से प्रत्येक आत्मा के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का प्रयास करना चाहिए। यह प्रेरणादायी विचार ब्रह्माकुमारी भगवती दीदी ने राजयोग अनुभूति केंद्र, मोती बंगला में आयोजित दीपावली उत्सव के दौरान व्यक्त किए। भगवती दीदी ने कहा कि जिस प्रकार एक दीपक अपने प्रकाश से आसपास के अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार परमात्मा की याद से जगमगाती आत्मा अपने गुणों और शक्तियों के माध्यम से दूसरों के जीवन में सुख, शांति और खुशियां भर सकती है। दीपावली पर पुराने बही-खाते समाप्त कर नए खाते शुरू करने की परंपरा का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए भगवती दीदी ने कहा कि हमें भी अपने जीवन से क्रोध, चिड़चिड़ापन, घृणा और आलस्य जैसे पुराने संस्कारों को समाप्त कर प्रेम, शांति, सहनशीलता और खुशी जैसे श्रेष्ठ गुणों को अपनाना चाहिए। मन में शुभ संकल्प, वाणी में मधुरता और कर्मों में श्रेष्ठता लाकर हर दिन को खुशियों का उत्सव बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि विशेष अवसरों पर अपनी रूहानी स्थिति में रहकर लाइट हाउस और माइट हाउस बनें तथा अपने पवित्र वाइब्रेशंस के माध्यम से विश्व की आत्माओं को शांति और शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम में बीके ऋतु दीदी ने कहा कि राजयोग ध्यान के माध्यम से परमात्मा से जुड़कर ईश्वरीय शक्तियों को धारण करना ही सच्ची दिवाली है। उत्सव के दौरान गीतों और दीपों से वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दीप प्रज्वलन एवं राजयोग ध्यान के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...