Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाई दूज का तिलक आत्मिक पवित्रता और सम्मान का प्रतीक : भगवती दीदी

भाई दूज का तिलक आत्मिक पवित्रता और सम्मान का प्रतीक : भगवती दीदी
देवास। राजयोग अनुभूति केंद्र, मोती बंगला स्थित प्रभु दर्शन भवन में गुरुवार को विशेष क्लास एवं भाई दूज उत्सव आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी भगवती दीदी ने भाई दूज के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माथे पर लगाया जाने वाला तिलक केवल रीति-रस्म नहीं, बल्कि आत्मिक पवित्रता और सम्मान का प्रतीक है। यह हमें स्मरण कराता है कि मैं पवित्र आत्मा हूं और मेरे सामने वाला भी पवित्र आत्मा है।दीदी ने कहा कि पद, प्रतिष्ठा और रिश्तों के आधार पर किसी को देखने से अहंकार, तुलना और ईर्ष्या जैसे विकार उत्पन्न होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को देह के बजाय आत्मिक दृष्टि से देखते हुए सम्मान देना चाहिए। उन्होंने सभी को निर्लिप्त भाव रखने, हर परिस्थिति और व्यक्ति को स्वीकार करने तथा सभी के प्रति शुभभावना बनाए रखने के तीन संकल्प अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक उपवास के साथ मन की पवित्रता का व्रत भी आवश्यक है। निरंतर परमात्मा की याद ही सच्चा व्रत है। सभी से मीठा, नम्र और प्रेमपूर्ण व्यवहार करना चाहिए तथा क्रोध और चिड़चिड़ेपन से दूर रहना चाहिए।vकार्यक्रम के अंत में परमात्मा को सामूहिक भोग स्वीकार कराया गया। इसके पश्चात भगवती दीदी ने सभी को भाई दूज का तिलक लगाया तथा बहनों ने ईश्वरीय भोग वितरित किया। आत्मिक प्रेम, पवित्रता और सद्भाव के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...