देवास :दीपावली के पावन पर्व पर महापौर निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में अपनापन, आत्मीयता और उल्लास की झलक देखने को मिली। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, उपायुक्त वित्त दीपक पटेल,कार्यालय अधीक्षक रणजीत सिंह पंजाबी जगदीश वर्मा,इंदु भारती,एल्डरमैन चेतन योगी, ओम जोशी,नवीन सिंह सोलंकी,भारत चौधरी, देवेंद्र कुमार बंसल, अशोक सोमानी विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, उमेश चतुर्वेदी सिद्दीक खान एवं बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।
सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दीपों के इस पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशियों के साथ मनाने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में हंसी-खुशी और आत्मीय माहौल छाया रहा।



0 Comments