Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दृष्टिहीन कन्या विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

दृष्टिहीन कन्या विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

देवास। दृष्टिहीन कन्या विद्यालय देवास के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत कलेक्टर नेहा मीना से सौजन्य भेंट कर विद्यालय आने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक बलजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष राजेंद्र मुंदड़ा, सचिव गंगासिंह सोलंकी, प्राचार्य सीमा सोनी, लेखापाल सुमित सिंह गौड़ तथा स्टाफ सदस्य शारदा चौधरी, सुबही हाशमी, अर्चना चतुर्वेदी एवं दीक्षा वर्मा उपस्थित रहे।भेंट के दौरान बलजीत सिंह सलूजा ने कलेक्टर को विद्यालय में आने का निमंत्रण दिया। वहीं शारदा चौधरी ने विद्यालय की गतिविधियों एवं कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। कलेक्टर नेहा मीना विद्यालय के कार्यों और सभी सदस्यों से मिलकर प्रभावित हुईं तथा विद्यालय आने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर ने भी शारदा चौधरी का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...