देवास पुलिस की तत्परता से गुम हुए दो मोबाइल मिले, मालिक के चेहरे पर आई मुस्कान,,,
CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस कर लौटाए फोन, आवेदक ने किया आभार
देवास: गुम हुए मोबाइल फोन को तलाशकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने में देवास पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में थाना बागली पुलिस ने साइबर मित्र की तकनीकी सहायता एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए दो मोबाइल फोन ट्रेस कर आवेदक को सुपुर्द किए।
दिनांक 24.09.2026 को आवेदक पंडित जयशंकर पिता चम्पालाल पण्ड्या निवासी लोहिरिया, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान), हाल मुकाम जटाशंकर मंदिर, ग्राम जटाशंकर ने थाना बागली पर अपने दो मोबाइल फोन गुम होने की सूचना दी थी। थाना प्रभारी बागली निरीक्षक योगेन्द्रसिंह जादौन एवं साइबर मित्र की सहायता से उक्त मोबाइल फोन के IMEI नंबर CEIR पोर्टल पर दर्ज कर पोर्टल के माध्यम से उनकी तलाश की गई।
पुलिस के सतत प्रयासों एवं तकनीकी सहायता से दिनांक 05.11.2026 को दोनों मोबाइल फोन ट्रेस कर लिए गए। तत्पश्चात दिनांक 11.11.2026 को आवेदक को थाना बागली बुलाकर दोनों मोबाइल फोन विधिवत सुपुर्द किए गए। अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर आवेदक ने देवास पुलिस की तत्परता एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बागली निरीक्षक योगेन्द्रसिंह जादौन, साइबर मित्र आरक्षक अनिल डामोर एवं मआर निशा चौहान का सराहनीय योगदान रहा।
*देवास पुलिस की अपील:* मोबाइल फोन गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें एवं अपने मोबाइल फोन का IMEI नंबर CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर दर्ज कराएं। मोबाइल में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी एवं डेटा की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। साथ ही ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।



0 Comments