Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

द हिमालय एकेडमी के मयंक कर्मा ने संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट |

देवास। द हिमालय एकेडमी, देवास के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी मयंक पिता मोहन सिंह कर्मा ने मन्दसौर में आयोजित संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटर हॉकी फीडर सेन्टर प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट का खिताब जीता। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए संचालनालय द्वारा प्रदेश में स्थापित हॉकी फीडर सेन्टरों के लिए बालक - बालिका इंटर हॉकी फीडर सेन्टर प्रतियोगिता मन्दसौर में आयोजित की गई थी। उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बालक - बालिका दोनों वर्ग में देवास जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मयंक कर्मा सहित चयनित खिलाड़ी संभाग की टीम में सहभागिता कर राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट का खिताब जीतने पर मयंक कर्मा को विद्यालय प्रबंधन द्वारा बधाईयाँ प्रेषित की गई।  



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...