Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राम सोनी को मिली भाजयुमो जिलाध्यक्ष की कमान |

 देवास। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त जी शर्मा के निर्देश, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी,विधायक गायत्रीराजे पंवार (देवास),आशीष शर्मा (खातेगांव), पहाड़सिंह कन्नौजे (बागली), मनोज चौधरी (हाटपिपल्या),दीपक जोशी (पूर्व मंत्री) की सहमति और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार ने देवास जिलाध्यक्ष पद पर करनावद के युवा नेता राम सोनी को नियुक्त किया है।  अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता राम सोनी वर्तमान में भाजयुमो बागली के मंडल अध्यक्ष भी रहे। संगठन निष्ठा और अपने दायित्व के प्रति समर्पित रहने के गुणों के कारण ही राम सोनी को युवा मोर्चा की कमान सोपी गई है। राम सोनी के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर देवास जिले के युवाओं में हर्ष की लहर व्याप्त है।सभी इष्ट मित्रों ने राम सोनी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...