संपत्तिकर,जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क जमा करे व ईनाम पायें
देवास/ वसुली केम्प के माध्यम से व घर—घर सम्पर्क कर वसुली के कार्यो की समीक्षा आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम के वार्ड प्रभारियो के साथ संबंधित राजस्व निरीक्षको से की जाकर वसुली के कार्यो मे ओर अधिक गति लाने के निर्देश संबंधित वार्ड प्रभारियो व उनके सहायको को दिये गये। बैठक मे आयुक्त ने वार्ड प्रभारियो से केम्प के अतिरिक्त घर—घर सम्पर्क कर की गई संपत्तिकर, जलकर व कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली की जानकारी प्रथक—प्रथक ली गई। जिन वार्डो से गत वर्ष की तुलना मे वसुली कम प्राप्त हो रही है उन वार्ड प्रभारियो को वसुली मे तेजी लाने के लिए केम्प लगाये जाने के साथ जिन बकाया करदाताओ द्वारा संपत्तिकर, जलकर की राशि जमा नही कर रहे है उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये। प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान को की जाने वाली कुर्की की कार्यवाही की जानकारी तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु कहा। आयुक्त ने यह भी बताया कि बकाया करदाताओ के द्वारा सम्पूर्ण राशि एक मुश्त जमा करने वाले करदाताओ के लिए ईनामी लकी ड्रा योजना आयोजित की गई है। जिसमे 101 ईनाम पुरस्कार के रूप मे रखे गये है। जिसमे प्रथम ईनाम एक इलेक्ट्रानिक स्कुटर, द्वितीय पुरस्कार 5 एलईडी टीवी, तृतीय पुरस्कार 10 मोबाईल टेबलेट,चतुर्थ पुरस्कार 15 सायकल, पांचवा पुरस्कार 20 स्मार्ट वॉच, छटा पुरस्कार 25 मिक्सर, सातवां पुरस्कार 25 वाटर प्युरीम रखे गये है। बकाया करदाता अपने करो का भुगतान एक मुश्त कर ईनामी प्रतियोगिता मे चयनित होकर ईनाम पायें।
0 Comments