देवास में उड़ान विद हिना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास। उड़ान विद हिना एवं श्री हरि डांडिया नाइट्स द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। माँ दुर्गा की आरती के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भक्तिभाव और उत्साह के साथ गरबा किया। कार्यक्रम में गरबा खेलने आई महिलाओं को मुख्य अतिथि श्रीमंत राजमाता साहब के हाथों कुछ विशेष उपहार वितरित किए गए , कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एकता, सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवास विधायक श्रीमंत राजमाता जी साहब उपस्थित रहीं। साथ ही दुर्गेश अग्रवाल जी , गणेश पटेल जी , धर्मेंद्र सिंह बेस जी मनीष सेन जी, अनिल सिकरवार जी, अमिताभ शुक्ला जी, विजेंद्र उपाध्याय जी, ओम जोशी जी एवं सचिन जोशी जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम का सफल संचालन रेशु गुप्ता जी ने किया
श्री हरि डांडिया नाइट्स ओर उड़ान विद हिना की फाउंडर हीना राठौर ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं सहभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

0 Comments